Rajasthan SET 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित संपूर्ण जानकारी देखें @uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित संपूर्ण जानकारी देखें @uok.ac.in राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दिया गया है, काफी समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब समाप्त हुआ, Rajasthan State Eligibility Test 2026 के नोटिफिकेशन के आधार पर अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन 14 जून से 31 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे, जिसकी परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी, नोटिफिकेशन और आवेदन सहित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध है

Rajasthan SET 2026 राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित संपूर्ण जानकारी देखें @uok.ac.in

Rajasthan State Eligibility Test 2026 Overview

Organization  University Of Kota
Exam Name State Eligibility Test (SET) 2026
SET Exam Level Rajasthan State Level
Apply Candidates Form Male/ Female
Purpose Qualifications for becoming an Assistant Professor or Lecturer in state colleges
Total Subjects  35 Subject
Apply Mode Online
Post Category  Eligibility Test
Official Website  uok.ac.in
More News Update rpresult.com

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 लेटेस्ट अपडेट

कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) – 2026 के वास्ते इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, यहां पर आपको आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, एग्जाम डेट सहित संपूर्ण जानकारी मिलेगी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से 31 जुलाई 2026 तक यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोटा की ऑफिशल वेबसाइट www.uok.ac.in पर कर सकते हैं, परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को आयोजित करवाया जाएगा, आवेदन करने से पहले Rajasthan SET 2026 की संपूर्ण जानकारी अवश्य देखें, जो नीचे उपलब्ध करवाई गई है

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथि)

Notification Release Date 12 June 2026
Online Form Start Date 14 June 2026
Form Last Date 31 July 2026 (Increase)
Rajasthan SET Exam Date 13 September 2026
SET Result Release Date  Update Soon..

Age Limit Details (आयु सीमा)

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 हेतु सभी कैटिगरी के और सभी आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, नोटिफिकेशन के मुताबिक आयु सीमा से संबंधित कोई भी बाध्यता या कहें कोई भी दिशा निर्देश नहीं जारी किए गए हैं अर्थात सभी आयु के अभ्यर्थी RSET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं

Application Form Fee (आवेदन शुल्क)

SET Test 2026 हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आवेदन फीस कैटिगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है, जिसमें सामान्य जनरल एसबीसी, ओबीसी (क्रीमी लेयर) राजस्थान राज्य के और राज्य के बाहर के उम्मीदवार से ₹1500 आवेदन शुल्क किया जाएगा, वहीं ईडब्ल्यूएस एसबीसी ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) राजस्थान राज्य के उम्मीदवार से ₹1200 आवेदन शुल्क लिया जाएगा, एससी, एसटी राजस्थान राज्य के और सभी पीडी उम्मीदवार से 750 रुपए आवेदन शुल्क ले जाएगा, सभी कैटिगरी के अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं

  • General/ SBC/ OBC (CL) of Rajasthan State/ Out of State = 1500/­-
  • EWS/ SBC/ OBC (NCL) of Rajasthan State = 1200/­-
  • SC/ ST of Rajasthan State And All the PWD Candidates = 750/­-

Education Qualification Rajasthan State Eligibility Test 2026 (शैक्षणिक योग्यता)

  • सामान्य/ अनारक्षित/ EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक (बिना राउंडिंग ऑफ के) अनिवार्य हैं
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक (बिना राउंडिंग ऑफ के) अनिवार्य हैं
  • जो उम्मीदवार मास्टर डिग्री कर रहे हैं, या जिन्होंने अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें परीक्षा पास करने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित अंकों के साथ डिग्री पूरी करनी होगी
  • उम्मीदवारों को केवल अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) के विषय में ही परीक्षा देनी होगी

Rajasthan SET 2026 Syllabus And Exam Pattern (सिलेबस और एग्जाम पैटर्न)

Details Name Paper I Paper II
Purpose Teaching & Research Aptitude (General) Candidate’s chosen subject
Number of Questions 50 100
Total Marks 100 200
Marks Per Question 2 marks 2 marks
Duration 1 hour 2 hours
Type of Questions Objective (MCQ) Objective (MCQ)
Negative Marking No No
  • SET 2026 में दो पेपर (Paper-I और Paper-II) होंगे
  • दोनों पेपर में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के पूछे जाएंगे
  • पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा
  • प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा
  • गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है
  • प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा, हालांकि, भाषा के पेपर संबंधित भाषा में ही होंगे, यदि प्रश्न में कोई अस्पष्टता पाई जाती है, तो अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा

Rajasthan SET Exam Date 2026 

कोटा यूनिवर्सिटी ने uok.ac.in पर राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET-2026) की परीक्षा की तारीख जारी कर दी है, राजस्थान SET परीक्षा 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, सभी 35 विषयों के लिए लिखित परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर होगी, परीक्षा में 02 पेपर होंगे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, संपूर्ण जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में अवश्य देखें

घर बैठे रोजाना के 500 से 1000 रुपए कैसे कमाए यहां से देखें

Rajasthan SET Certificate Validity 2026

SET 2026 प्रमाण पत्र की वैधता हमेशा के लिए होगी, यह प्रमाण पत्र केवल राजस्थान के लिए ही मान्य है, SET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय/ कॉलेज/ भर्ती एजेंसियां निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों के अनुसार लेक्चरर/ सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए विचार कर सकती हैं, Rajasthan State Eligibility Test 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर अवश्य देखें जिसका सीधा लिंक हमने आपको नीचे उपलब्ध करवा दिया है

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ?

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है सभी उम्मीदवार अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर यह फार्म भरवा सकते हैं या फिर स्वयं घर से भी अपने फोन या लैपटॉप से एसएसओ आईडी के माध्यम से भर सकते हैं, आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे बता रहे हैं जिससे आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा

  • आवेदन करने से पहले, प्रत्येक उम्मीदवार का राजस्थान SSO पोर्टल पर SSO ID पंजीकृत होना अनिवार्य है, अगर नहीं है तो नीचे दिए गए लिंक से एसएसओ आईडी बना सकते हैं, बनाने के लिए एसएसओ आईडी पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर ‘Register’ पर क्लिक करें और ‘Citizen’ श्रेणी चुनें, आप जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, गूगल अकाउंट या भामाशाह कार्ड का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं
  • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी एसएसओ आईडी से लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लोगों करेंगे फिर राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएंगे
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, e-KYC पूरा करें, और आवश्यक दस्तावेज (जैसे फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान) अपलोड करें
  • निर्धारित OTR शुल्क का भुगतान करें और अपना ‘OTR नंबर’ प्राप्त करें
  • फिर अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता का विवरण दर्ज करें और संबंधित दस्तावेज सेल्फ अटेस्टेड करके अपलोड करें
  • यह सब करने के बाद अभ्यर्थी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉग इन करके ‘Ongoing Recruitments’ सेक्शन में जाएं
  • State Eligibility Test (SET) – 2026 का चयन करें और आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरेंगे
  • आखिर में अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देंगे और उसका प्रिंट आउट निकाल देंगे जो भविष्य में अभ्यर्थी के काम आएगा

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

SET Apply Online Link  Apply Now
SET Notification Link Notification
Rajasthan SET New Syllabus 2026 Syllabus
शिक्षा विभाग की सभी अपडेट Live Update
Join WhatsApp Group  Join Now
SET Official Website  www.uok.ac.in

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan SET Test 2026 Form Date ?

राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के ऑनलाइन आवेदन 14 जून से 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट या फिर एसएसओ आईडी के माध्यम से भरे जाएंगे

Rajasthan SET 2026 Exam Date ?

राजस्थान SET 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को करवाया जाएगा