Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देते हुए एक और नई भर्ती या योजना का नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है, जिसे वन संरक्षण या फिर वन मित्र भर्ती के नाम से जाना जा रहा है, इस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 80 हजार वन मित्रों का पंजीकरण मांगा जाएगा, राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 07-07 वन मित्रों का पंजीकरण किया जाएगा, योग्य और पात्र उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 राजस्थान वन मित्र 80,000 पदों पर भर्ती, योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें

Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 Overview 

Organization Rajasthan Forest Department Rajasthan 
Scheme NameRajasthan Van Mitra Yojana
Post NameVan Mitra
Total Posts80,000 Posts
Job TypeVoluntary Registration
Tenure
Initial 1 year
Work AreaConcerned Gram Panchayat
State NameRajasthan
Apply ModeOffline
Post Category Job/ Yojana
Official Website forest.rajasthan.gov.in
More News Updaterpresult.com

राजस्थान वन मित्र 80000 पदों पर भर्ती 2026 लेटेस्ट अपडेट

वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 7 वन मित्रों का पंजीयन किया जाएगा, विभाग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ऐसे लोगों को जोड़ना है जो पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकें, यदि आप पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखते हैं और समाज के लिए स्वैच्छिक सेवा करना चाहते हैं, तो राजस्थान वन मित्र योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, कार्य, प्रशिक्षण, लाभ तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं, राजस्थान वन मित्र योजना स्वैच्छिक (Voluntary) योजना है

राज्यभर में लगभग 80 हजार वन मित्र बनाए जाएंगे, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 7 वन मित्र होंगे, यह सरकारी भर्ती या योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है, यह किसी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है, नियमित वेतन का प्रावधान भी नहीं रखा गया है, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण मुख्य उद्देश्य है, वन मित्र स्थानीय स्तर पर वन विभाग की सहायता करेंगे, चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा, आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन मित्रों को सम्मानित किया जाएगा

Important Date (महत्वपूर्ण तिथि)

Notification Van MitraReleased 
Offline Form Start Date Gram Panchayat Wise
Form Last DateGram Panchayat Wise
Merit List Release DateUpdate Soon..

Age Limit Details (आयु सीमा)

राजस्थान वन मित्र भर्ती योजना 2026 हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा और न्यूनतम आयु सीमा किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, लेकिन नोटिफिकेशन के आधार पर हम कह सकते हैं 40 वर्ष से अधिक वाले अभ्यर्थियों को यह प्राथमिकता दी जाएगी, सभी अभ्यर्थी अपने पंचायत स्तर से वन मित्र बनने के लिए योग्य हैं, वन मित्र बनने के लिए आवेदक का संबंधित ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना अनिवार्य है पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखने वाले सामान्य नागरिक पूर्व सैनिक सरकारी कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्य होने चाहिए

Application Form Fee (आवेदन शुल्क)

इस योजना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जैसा कि आपको पता है आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, अपने पंचायत स्तर पर आवेदक होंगे, इस आधार पर हम कह सकते हैं किसी भी अभ्यर्थी से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, वन विभाग द्वारा प्रत्येक वन मित्र के प्रतिवर्ष कम से कम 10 पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा सुरक्षित करने की अपेक्षा की गई है

राजस्थान वन मित्र के मुख्य कार्य 2026

  • स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना
  • वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करना
  • अवैध पेड़ कटाई की सूचना वन विभाग को देना
  • घायल वन्यजीवों की सहायता करना
  • वन्यजीवों के अवैध शिकार की जानकारी देना
  • वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देना
  • प्रत्येक वर्ष कम से कम 10 पौधे लगाना
  • लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना
  • पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाना

Qualification And Post Details (शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण)

नोटिफिकेशन के आधार पर हर ग्राम पंचायत से साथ-साथ वन मित्र की संख्या जोड़े तो 80,000 के लगभग वन मित्र बनाए जाएंगे, इसकी योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं, ग्रेजुएशन पास रखी गई है, इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, पर्यावरण संरक्षण में रुचि होनी चाहिए, किसी भी प्रकार के वन अपराध में शामिल नहीं होना चाहिए, गंभीर आपराधिक मामले लंबित नहीं होने चाहिए, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्य आवेदन कर सकते हैं, सामाजिक कार्यकर्ता भी आवेदन कर सकते हैं, 40 वर्ष से अधिक आयु वाले अनुभवी नागरिकों को प्राथमिकता दी जा सकती है

Post NameTotal PostsEducation Qualification 
Van Mitra80,000 Posts8th, 10th, 12th, Graduate Pass

Required Documents For Van Mitra Yojana/ Bharti 2026

  • 8वीं की मार्कशीट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य कोई दस्तावेज जो भारती के लिए पत्र हो

Rajasthan Van Mitra Yojana Work Duration

वन मित्र योजना के तहत चयनित वन मित्रों का पंजीयन प्रारंभिक रूप से 01 वर्ष के लिए किया जाएगा, इस अवधि के दौरान वन मित्रों के कार्यों, पर्यावरण संरक्षण में योगदान और विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा, यदि किसी वन मित्र का कार्य संतोषजनक पाया जाता है, तो विभागीय नियमों के अनुसार उसके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा सकता है, वहीं, अनुशासनहीनता, गलत गतिविधियों में संलिप्तता या वन अपराध से जुड़े मामलों में संबंधित व्यक्ति का पंजीयन रद्द भी किया जा सकता है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों को पूरे कार्यकाल के दौरान विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा

Rajasthan Van Mitra Salary 2026 (सैलरी)

वन मित्र भारती योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चयनित वन मित्रों को कितना वेतन मिलेगा, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह एक स्वैच्छिक (Voluntary) योजना है और इसे नियमित सरकारी भर्ती के रूप में नहीं माना गया है, यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, वर्तमान में किसी प्रकार का मासिक वेतन निर्धारित नहीं किया गया है, विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं जिसका सीधा लिंक हमने आपको नीचे उपलब्ध करवा दिया है

Van Mitra Benefits (मिलने वाले लाभ)

राजस्थान वन मित्र योजना के तहत चयनित व्यक्तियों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाएगा, लेकिन वन विभाग द्वारा कई सुविधाएं एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जाएंगे,वन विभाग द्वारा वन मित्र पहचान पत्र (Identity Card) प्रदान किया जाएगा, पहचान के लिए बाजूबंद (Arm Band) उपलब्ध कराया जाएगा, आवश्यकता अनुसार ट्रैक सूट, टोपी, जूते एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकती है, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन मित्रों को विश्व पर्यावरण दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा, वन विभाग द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा, सेवा के दौरान दुर्घटना अथवा घायल होने की स्थिति में विभागीय नियमों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है

घर बैठे रोजाना के 500 से 1000 रुपए कमाए यहां से देखें

Selection Process For Van Mitra Bharti 2026

राजस्थान वन मित्रों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा, इस समिति की अध्यक्षता उप वन संरक्षक करेंगे तथा संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे, समिति प्राप्त सभी आवेदनों की जांच करने के बाद पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी, चयन पूरी तरह स्वैच्छिक सेवा भावना, पात्रता तथा पर्यावरण संरक्षण में रुचि के आधार पर किया जाएगा, योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है, यह सरकारी नौकरी नहीं है, नियमित वेतन का प्रावधान नहीं है

राजस्थान वन मित्र योजना भारती 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया ?

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, जो जो अभ्यर्थी इस योजना या फिर भारती का लाभ लेना चाहता है वह योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पंचायत स्तर पर होंगे एक पंचायत से अधिकतम 7 मित्रों को चुना जाएगा, इसमें 40 वर्ष से अधिक अभ्यर्थियों को पात्रता मिलेगी, नोटिफिकेशन में ही आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा, एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसमें बताई गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और अपने सभी दस्तावेज के साथ अपने पंचायत स्तर पर सबमिट करवाने हैं, वन मित्रों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा, और विस्तार जानकारी ऑफिशल वेबसाइट और नोटिफिकेशन से प्राप्त करें

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Van Mitra Application Form Application Form
Van Mitra Notification PDF LinkNotification
पंचायत वाइज आवेदन फार्म जल्द शुरू होंगे, सबसे पहले सूचना यह मिलेगीClick Here
राजस्थान शिक्षा विभाग की सभी अपडेटLive Update
Join WhatsApp Group Join Now
Official Website Forest Department

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan Van Mitra Bharti Form Date ?

राजस्थान वन मित्र भर्ती के आवेदन पंचायत वाइज भरे जाएंगे, जिसमें आवेदन शुरू होने की तिथि और आवेदन समाप्त होने की तिथि अलग-अलग रखी जाएगी इसकी जानकारी अपने जिले के नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं

Van Mitra Vacancy Online Form Link ?

आवेदन करने का लिंक और आवेदन किस प्रकार करना है इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी ऊपर उपलब्ध करवा दी गई है