Rajasthan Free Bijli Yojana 2026 राजस्थान फ्री बिजली योजना के तहत 150 यूनिट निशुल्क, संपूर्ण जानकारी देखें @bijlimitra.com राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान में रहने वाले नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जाती है जिसमें से एक है राजस्थान फ्री बिजली योजना, इस योजना के तहत 150 यूनिट प्रतिमा है बिजली निशुल्क प्रदान की जाती है, विश्व योजना के तहत पंजीकरण घरेलू उपभोक्ताओं को खुद की छत पर 1.1 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगवाए जाने पर डेढ़ सौ यूनिट प्रतिमा है निशुल्क बिजली दी जाती है, और जो सोलर रूफटॉप लगता है वह भी फ्री लगाया जाएगा, जिसके लिए RVUNL, RVPNL, JVVNL, AVVNL, JDVVNL सभी में लागू किया गया है, राजस्थान फ्री बिजली योजना की संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है

Rajasthan 150 Unit Free Bijli Yojana 2026 Overview
| Organization | The Rajasthan State Government |
| Yojana Name | Rajasthan Free Bijli Yojana 2026 (मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना) |
| Primary Benefit | हर महीने 150 यूनिट मुफ़्त घरेलू बिजली |
| Core Infrastructure | 1.1 kW रूफटॉप सोलर सिस्टम + मुफ़्त स्मार्ट मीटर सेटअप |
| Central Government Subsidy | 33,000/- |
| Rajasthan Government Subsidy | 17,000/- |
| Cost to Consumer | 00/- |
| Apply Mode | Online |
| Post Category | Govt Yojana |
| Official Website | bijlimitra.com |
| More Job And Yojana | rpresult.com |
राजस्थान फ्री बिजली योजना 2026 लेटेस्ट अपडेट
मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में पंजीकृत उपभोक्ता 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली योजना में अपनी पात्रता की जाँच कर स्वयं की छत पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए अपनी सहमति यहाँ दर्ज कराएं। यह योजना चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी, पात्र उपभोक्ताओं को 1.1 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर लगाने पर 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली मिलेगी, पात्र उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर्स का चयन कर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगवाना होगा, हर महीने 150 यूनिट मुफ़्त बिजली और 1.1 kW सोलर रूफटॉप योजना का लाभ उठाने के लिए, उपभोक्ता का पिछली ‘मुख्यमंत्री मुफ़्त बिजली योजना’ के तहत रजिस्टर्ड होना ज़रूरी है
रूफ टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना के पश्चात पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत देय केन्द्रीय वित्तीय सहायता रूपये 33,000 प्राप्त होगी, राज्य सरकार द्वारा पात्र उपभोक्ता को रूपये 17,000 की वित्तीय सहायता एवं एक स्मार्ट मीटर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, इसमें उपभोक्ता को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा, इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को पंजीकरण की प्रक्रिया के. नंबर दर्ज करें, पात्रता की वर्तमान स्थिति देखें, ओटीपी दर्ज कर पुष्टि करें, पात्रता होने पर डेटा की पुष्टि करें, आखिर में सबमिट पर क्लिक करें, विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध है
150 यूनिट प्रति माह निःशुल्क बिजली योजना क्या है ?
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 150 यूनिट प्रति माह निःशुल्क बिजली योजना प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को इस योजना के माध्यम से प्रति माह 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाना होगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप यह योजना चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी
Free Bijli Yojana Eligibility (बिजली योजना के लिए पात्रता)
- आवेदक का राजस्थान का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है
- पहले चरण में BPL परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थी, SC/ST परिवार और ऐसे उपभोक्ता जिनका मासिक उपभोग 50 यूनिट से कम है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी
- बिजली कनेक्शन केवल घरेलू (Domestic) श्रेणी का होना चाहिए। व्यावसायिक या औद्योगिक कनेक्शन इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं
- उपभोक्ता के पास सोलर पैनल स्थापित करने के लिए स्वयं की पक्की छत उपलब्ध होनी चाहिए।
- उपभोक्ता का पूर्ववर्ती ‘मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना’ में पंजीकृत होना या वर्तमान बिजली सब्सिडी व्यवस्था से जुड़ा होना आवश्यक है
- सोलर पैनल स्थापित होने के बाद हर महीने 150 यूनिट तक बिजली पूरी तरह फ्री मिलेगी
- सोलर प्लांट की स्थापना के बाद अगले 10 वर्षों तक उसकी देख-रेख और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित वेंडर की होगी
Rajasthan 150 Unit Free Bijli Yojana 2026 Benefits (योजना का लाभ)
- नि:शुल्क बिजली योजना में पंजीकृत उपभोक्ता 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली योजना में अपनी पात्रता की जाँच कर स्वयं की छत पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए अपनी सहमति यहाँ दर्ज कराएं, यह योजना चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी
- उपभोक्ताओं को 1.1 किलोवाट का रूफ टॉप सोलर लगाने पर 150 यूनिट प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली मिलेगी
- पात्र उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर्स का चयन कर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगवाना होगा
- रूफ टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना के पश्चात पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत देय केन्द्रीय वित्तीय सहायता रूपये 33,000 प्राप्त होगी
- राज्य सरकार द्वारा पात्र उपभोक्ता को रूपये 17,000 की वित्तीय सहायता एवं एक स्मार्ट मीटर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा
Required Documents For Rajasthan Free Bijli Yojana (आवश्यक दस्तावेज)
- उपभोक्ता का आधार कार्ड
- उपभोक्ता का जन आधार कार्ड
- बिजली का नवीनतम बिल (Consumer ID/K Number के साथ)
- मोबाइल नंबर (जो आधार और बिजली बिल से लिंक हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- मकान/ छत के स्वामित्व का प्रमाण (यदि आवश्यक हो)
- अन्य कोई दस्तावेज जो योजना के लिए पत्र हो
रोजाना के 500 से 1000 रुपए कैसे कमाएं यहां से देखें
बिजली बिल कैसे तैयार किया जाएगा ?
रूफ टॉप सोलर संयंत्र का मीटर Net Metering arrangement के अंतर्गत लगाया जाएगा, यदि सौर ऊर्जा उत्पादन उपभोग से अधिक है, तो उपभोक्ता को शून्य बिल (Zero Bill) जारी किया जाएगा, यदि उपभोग 150 यूनिट से अधिक है, तो अतिरिक्त यूनिट हेतु ऊर्जा शुल्क देना होगा। बिलिंग नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी
राजस्थान 150 यूनिट फ्री बिजली योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया ?
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जो उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेना चाहता है वह अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं अन्यथा नीचे बताए गए चरणों के आधार पर स्वयं घर से भी लैपटॉप या फोन से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे बताई गई है
- सबसे पहले अभ्यर्थी को आपको संबंधित बिजली वितरण कंपनी- जैसे (अजमेर विद्युत वितरण, जोधपुर विद्युत वितरण, या जयपुर विद्युत वितरण) की वेबसाइट www.bijlimitra.com पर जाना है यहां पर “150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना” लिंक पर क्लिक करना है
- यहां पर विद्यार्थी को Rajasthan Free Bijli Yojana Registration करना होगा
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने घर के बिजली बिल में K Number दर्ज करने हैं और सर्च बटन पर क्लिक करना है
- यदि आप पात्र हैं, तो आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसमें आपकी वर्तमान पात्रता स्थिति दिखाई देगी, इसके बाद, आपको अपना OTP दर्ज करना होगा
- अगर आप ही योजना के लिए पात्र हैं तो आपको प्रदर्शित डेटा को सत्यापित करना होगा और पृष्ठ के निचले भाग में स्थित ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना होगा
- इस प्रकार चरण को पूरा करने के बाद, आपका राजस्थान फ्री बिजली योजना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा, उपभोक्ता इसका प्रिंटआउट रख ले
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
| राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) | Registration |
| राजस्थान राज्य विद्युत पारेषण निगम लिमिटेड (RVPNL) | Registration |
| जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) | Registration |
| अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) | Registration |
| जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) | Registration |
| इस योजना से जुड़ी संपूर्ण अपडेट सबसे पहले यहां देखें | Live Update |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
| Official Website | Bijli Emiter |
FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)
वे सभी उपभोक्ता जो ‘मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना’ में पंजीकृत हैं, इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ किसे मिलेगाक्या सोलर संयंत्र लगाने के बाद बिजली बिल में कोई राशि देनी होगी ?सोलर संयंत्र स्थापना के पश्चात पात्र उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 150 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त होगी, यदि किसी माह में उपभोग 150 यूनिट से अधिक होता है, तो अतिरिक्त यूनिट हेतु निर्धारित दर से भुगतान करना होगा
राजस्थान फ्री बिजली योजना हेतु आवेदन लिंक और प्रक्रिया ?राजस्थान फ्री बिजली योजना हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया और सीधा लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया गया है

